शामली, फरवरी 20 -- राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम सदर अर्चना शर्मा के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट व चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्स व संविदा सफाई कर्मचारियों को घोषित 20 हजार वेतन लागू करने, छठे व सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा वर्ष 2006 से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कोरोना काल में काटे गए वेतन के भुगतान की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में पंसारियान स्थित वाल्मीकि बारात घर को कब्जा मुक्त कराने, पूर्व में हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.