फरीदाबाद, मई 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-84 पुरी प्रथम सोसायटी के पास सीवर की सफाई के दौरान मारे गए दो सफाई कर्मियों की मौत के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त और नगरनिगम आयुक्त को नोटिस भेजा है। आयोग ने दोनों अधिकारियों से दो सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।
मामले की लापरवाही आयोग ने दोनों अधिकारियों से इसमामले में हुई लापरवाही की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने इस मामले में हुई कार्रवाई और मृतकों के परिजनों को दिए गए मुआवजे की जानकारी भी मांगी है। आयोग ने इस घटना को मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन करार दिया है। आयोग ने कहा है कि सर्वोच्च न्यायालय और आयोग की एडवाइजरी के बावजूद सीवर की सफाई सफाई कर्मियों से करवाई जा रही है। जबकि सीवर की सफाई के लिए मशीनों के इस्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.