लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- लखीमपुर, संवाददाता। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ 20 अगस्त को एक तिरंगा यात्रा निकालेगा। संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार और जिला मंत्री सोमेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया गया है कि यह तिरंगा यात्रा दोपहर दो बजे विकास भवन प्रांगण से शुरू होकर रोडवेज बस स्टैंड, हीरालाल धर्मशाला चौराहा, मेन रोड, कोतवाली, बड़ा चौराहा और हमदर्द दवाखाना होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। कलक्ट्रेट में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। जिला पदाधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा और मंदिर ड्यूटी में लगे सफाई कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी सफाई कर्मचारियों से इस तिरंगा यात्रा में शामिल होने को कहा है। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन को लेकर आज निकलेगी तिरंगा यात्रा...