फरीदाबाद, मार्च 3 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद में होली के अवसर पर पार्षद जसवंत पवार सैनी ने सफाई कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर उनका अभिनंदन किया और उपहार भेंट किए। पार्षद ने कहा कि वे नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर यह आयोजन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों के हित में काम हो रहा है। अंत में लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...