सफाई कर्मचारी 24वें दिन भी धरने पर डटे रहे
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पर्यावरण मित्रों का अनिश्चितकालीन धरना 24वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक की नियुक्ति में वरिष्ठों की अनदेखी कर सेवानिवृत्त और उनके आश्रित चहेते नायकों को वार्ड बांटे जा रहे हैं। इससे वरिष्ठ कर्मचारियों के अधिकारों का हनन हो रहा है। शुक्रवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से वार्ता कर जल्द मांगों के समाधान की मांग उठाई। धरने में प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, जिलाध्यक्ष दिनेश चौधरी और विश्वास चौहान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.