सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जनता और पार्षदों ने खुद संभाला मोर्चा
गुड़गांव, मई 8 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के करीब साढे तीन हजार सफाई कर्मचारी पिछले आठ दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। हालात यह हो गए हैं कि पिछले आठ दिनों से शहर की गलियों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर झाड़ू तक नहीं लगी है, जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के बड़े-बड़े पहाड़ खड़े हो गए हैं। नगर निगम कचरा उठाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। निगम प्रशासन की इस नाकामी के बाद अब शहरवासियों और जनप्रतिनिधियों ने खुद ही कूड़ा उठाने का जिम्मा संभाल लिया है। शहर के सबसे व्यस्त और प्रमुख सदर बाजार में गंदगी और बदबू से व्यापार प्रभावित होने लगा, तो परेशान दुकानदारों ने निगम का इंतजार किए बिना खुद ही अपनी दुकानों के सामने से कूड़ा उठाना और सफाई करना शुरू कर दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.