काशीपुर, जून 3 -- बाजपुर, संवाददाता। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय में समीक्षा बैठक की। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ नगर पालिका के अध्यक्ष सुरेश कुमार लाला ने स्वागत किया। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने वेतन सुरक्षा, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ और कार्यस्थल पर आने वाली विभिन्न व्यावहारिक दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुनते हुए आयोग के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने मौके पर ही प्रभारी अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी हमारे समाज और व्यवस्था की रीढ़ हैं, उनके हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लखीसराय: सफाई कर्मियों की मांगों पर नगर परिषद सख्त, दो दिनों में सामग्री उपलब्...