संतकबीरनगर, जून 15 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, विकास खंड मेंहदावल के ब्लॉक स्तरीय चुनाव में अध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र ने शानदार जीत दर्ज की। कुल 144 मतदाताओं में से 141 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में धर्मेंद्र को 91 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी महेंद्र को 48 मत प्राप्त हुए। दो मत अवैध घोषित किए गए। इस प्रकार धर्मेंद्र ने 43 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल कर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। वहीं ब्लॉक मंत्री पद के लिए लालचंद चौहान और संतोष कुमार के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। यह भी पढ़ें- विनोद कुमार अध्यक्ष, संतोष कुमार बने महामंत्री चुनाव में संतोष कुमार को 73 मत तथा लालचंद चौहान को 68 मत प्राप्त हुए। संतोष कुमार ने पांच मतों के अंतर से जीत ...