कौशाम्बी, मई 31 -- सिराथू ब्लॉक सभागार में रविवार को सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें लगातार नौवीं बार 92 मत पाकर शिवशंकर विजयी घोषित किए गए। वहीं 46 मत पाकर सुंगगन लाल उप विजेता रहे। महामंत्री रूबी देवी, कोषाध्यक्ष सौरभ भारतीय, संगठन मंत्री बृजमोहन निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों को माला पहनाकर साथियों ने बधाई दी। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने साथियों के हक-हकूक की आवाज हर स्तर पर बुलंद करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...