मिर्जापुर, दिसम्बर 15 -- हलिया (मिर्जापुर)। जिले के हलिया ब्लॉक के सभागार में सफाई कर्मचारी संघ के विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया गया। ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव मे 48 मतों से कृष्ण कान्त गिरि विजयी हुए। ब्लॉक अध्यक्ष के चुनाव के लिए कृष्ण कान्त गिरि व राजेश कुमार ने नामांकन किया था। जिसमें 116 मत कृष्ण कान्त गिरि व राजेश कुमार पुंज को 68 मत प्राप्त हुआ। कृष्ण कान्त गिरी 48 मतों से विजई रहे। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर कृष्णकांत गिरी के विजयी होने पर सफाई कर्मचारियों ने हर्ष ब्यक्त किया है। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने कहा कि अध्यक्ष को सभी लोगों को साथ लेकर चलना होता है। सभी के सुख दुःख में खड़े रहना चाहिए। बधाई देने वालों में जयशंकर शर्मा, राम आसरे सहित सभी सफाई कर्मचारी शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...