फिरोजाबाद, मार्च 16 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तहत ब्लॉक इकाई मदनपुर के लिए चुनाव प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हुई। इसमें पांच पदों के लिए दस आवेदन आए हैं। आवेदनों के बाद में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी वितरित कर दिए। जबकि कुछ प्रत्याशियों ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मदनपुर में जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव एवं जिला मंत्री शिवा मैसी के निर्देशन में नामांकन की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए बृजेश कुमार एवं आकाश कुमार ने नामांकन किया। वहीं ब्लॉक मंत्री शीला देवी एवं अवनीश कुमार ने नामांकन किया। ब्लॉक कोषाध्यक्ष पद के लिए मनीष सिंह एवं विजय कुमार ने पर्चा भररा। वहीं संगठन मंत्री पद के लिए सतीश चंद्र एवं राजेश कुमार ने नामांकन किया। वहीं ब्लॉक संप्रेक्षक के लिए छत्रपाल एवं अवनीश कुमार ने नामांकन किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.