बस्ती, अगस्त 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने संगठन विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में चार पदाधिकारियों को तीन वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है। साथ ही संबंधित ब्लॉक कार्यकारिणियों को भी भंग कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष अजय कुमार आर्य ने बताया कि बस्ती सदर के ब्लॉक अध्यक्ष बलराम यादव और मंत्री बुधई प्रसाद, सल्टौआ गोपालपुर के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र प्रताप राव तथा बनकटी के ब्लॉक अध्यक्ष विपिन दूबे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संगठन की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि चारों पदाधिकारियों ने संगठन के निर्देशों की अवहेलना की और संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।पत्र के अनुसार, पदाधिकारियों ने संगठन की अनुमति के बिना कार्यक्रम आयोजित किए और कर्मचारियों को भ्रमित कर सं...