मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की रविवार को नगर के नीवीं स्थित पीडब्लूडी के कर्मचारी भवन में हुई बैठक संगठन का नये सिरे से चुनाव एक मार्च को कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया। कहाकि गया कि बीते कई वर्षों से चुनाव न कराए जाने से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इससे कई सदस्यों का संगठन से मोहभंग हो चुका है। बैठक में पंचायती राज ग्रामीण सफाई संघ से जुड़े कर्मचारियों ने सर्व समिति के सदस्यों का कहना था कि विगत कई वर्षों से संघ का चुनाव नहीं कराया जा रहा है। संगठन का चुनाव न होने से कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रहे है। कर्मचारियों को निलंबित किया जा रहा है। कर्मचारियों का एसीपी नियमावली प्रमोशन व उनके समस्या का न...