सफाई कर्मचारी संघ का आमरण अनशन शुरू, रैली निकाली
हल्द्वानी, जुलाई 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने गुरुवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इसके समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाली। मांग पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी। आठ सूत्रीय मांगों के लिए 22 दिनों से चल रहा सफाई कर्मचारियों का क्रमिक अनशन गुरुवार को आमरण अनशन में बदल गया। अनशन के समर्थन में दोपहर चार बजे नगर निगम से विरोध रैली निकाली गई। रैली भैरव चौक, साहूकारा लाइन, सिंधी चौराहा होते हुए नैनीताल रोड से वापस नगर निगम पहुंचकर समाप्त हुई। वहीं आमरण अनशन पर बैठे अमित कुमार ने कहा मांगों का समाधान करना तो दूर प्रदेश सरकार सम्मानजनक वार्ता तक नहीं कर रही है। 27 जुलाई 2021 को हुई सहमति के बावजूद आज तक मांगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.