कानपुर, मार्च 27 -- बिठूर। बिठूर के ईश्वरीगंज स्थित एक मेडिकल कॉलेज में मऊगुरा औरैया निवासी रितिक रोशन ने फांसी लगाकर जान दे दी। साथियों ने बताया कि रितिक कालेज के कमरा संख्या 86 में रहता था। दोपहर एक बजे वह लंच पर गया था पर लौट कर नहीं आया। सुपरवाइजर ने दरवाजे को खटखटाया लेकिन दरवाजा न खुला तो पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर देखा तो रितिक का शव कमरे में लटक रहा था। जांच करने के साथ पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.