पीलीभीत, मई 31 -- पूरनपुर। शुक्रवार को थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव जोगराजपुर में सफाईकर्मी राजवीर नाली की सफाई कर रहे थे। आरोप है इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति वहां पहुंच गया और अपने घर के सामने नाला साफ करने को कहने लगा। राजवीर ने नाली साफ करने के बाद नाला साफ करने को कहा। आरोप है इस पर उस व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। सफाई कर्मचारी राजवीर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...