काशीपुर, जून 1 -- जसपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि और हर्ष रत्नाकर ने नगर पालिका और नगर पंचायत महुआडाबरा में सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनीं। वहीं अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। सोमवार को नगर पालिका पहुंचे आयोग सदस्यों का ईओ उदयवीर सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद सदस्य नगर पंचायत महुआडाबरा पहुंचे, जहां ईओ आदित्य जोशी ने उनका स्वागत किया। सदस्यों ने पर्यावरण मित्रों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी कराया। यहां लेखा लिपिक वंदिता, विनीत, जाकिर, ऋषिपाल, सोनू, सत्येंद्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...