पीलीभीत, मार्च 13 -- पीलीभीत। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने दो ग्राम पंचायत का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई कार्य को देखा। इस पर दो पंचायत सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत में साफ सफाई के विशेष ध्यान रखने के निर्देश पहले ही ग्राम प्रधानों को जारी किए जा चुके हैं। गांव के स्कूलों में प्राथमिकता के तौर पर साफ सफाई कराई जाए। ताकि बच्चों को पढ़ाई करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए। समय-समय पर साफ सफाई कार्य का निरीक्षण किया जाता है। इसी क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम पंचायत डियूनी केसरपुर और बिलगवा का औचक निरीक्षण किया। डियूनी केसरपुर में साफ सफाई ठीक पाई गई। सफाई कर्मचारी उपस्थित मिला, जबकि बिलगवा में सफाई ठीक ठाक नही मिली। यहां पर सफाई कर्मचारी मौजूद नही मिला। इस पर पंचायत स...