फिरोजाबाद, दिसम्बर 9 -- शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के नगरध्यक्ष संजू साहू के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों ने मांग की कि सफाई कर्मचारियों को ग्रीष्म कालीन, शीतकालीन वर्दी दिलाई जाए। समस्त स्थाई सफाई कर्मचारियों को बकाया बोनस, एरियर का भुगतान दिलाया जाए। डोर टू डोर कर्मचारियों को प्रति माह 10 हजार रुपए उनके खाते में दिए जाएं। उनकी पीएफ कटौती भी की जाए। नाला गैंग का ठेका पुन: उठाया जाए उसमें 20 नाला गैंग सफाई कर्मी रखे जाएं। इनको आउट सोर्सिंग में सम्मिलित कर लिया जाए। समस्त पेंशन भोगियों का एरियर का भुगतान किया जाए। सेवानिवृत्त एवं मृतक आश्रितों का बकाया भुगतान किया जाए। समस्त संविदा कर्मचारियों का एरियर का भुगतान किया जाए। एरि...