मेरठ, मई 20 -- बुधवार को सफाई कर्मचारी संगठन और वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की मांगों को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने आरोप लगाया कि लगातार ज्ञापन और मांग पत्र देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल शुरू, शहर की सफाई व्यवस्था ठपसफाई कर्मचारियों की आवश्यकता संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि शहर की आबादी लगभग 30 लाख से अधिक हो चुकी है। सरकारी मानक के अनुसार प्रत्येक 10 हजार आबादी पर 28 सफाई कर्मचारी तैनात होने चाहिए। इस आधार पर शहर में करीब 8400 सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में केवल 2415 आउटसोर्सिंग कर्मचारी और 425 स्थायी कर्मचारी कार्यरत हैं। कुल 2840 कर्मचारियों के मुकाबले लगभग 5560 सफा...