फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- शिकोहाबाद। नगर पालिका के ठेका सफाई कर्मचारी नेता के खिलाफ सभासद द्वारा पुलिस में शिकायती पत्र देने से ठेका सफाई कर्मियों का आक्रोश भड़क गया। सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका में पहुंचकर जमकर नारेबाजी करते हुए हड़ताल में जाने की घोषणा की। बाद में पालिकाध्यक्षा के समझाने पर कर्मचारी काम पर वापस लौट गए। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गौतम बाल्मीकि का कहना था कि कुछ दिनों पहले क्षेत्र के एक सभासदों से विवाद हो गया था। जिससे नाराज सभासद ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया। जैसे ही कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई सफाई कर्मियों में रोष व्याप्त हो गया। शिकायत के विरोध में शनिवार को सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने नगरपालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्षा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.