बरेली, जून 4 -- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को एडीओ पंचायत को दो सूत्रीय ज्ञापन दिया। ब्लाक अध्यक्ष अशोक कुमार वाल्मीकि ने एडीओ को बताया गांवों में तैनात 40 प्रतिशत कर्मचारियों के पास सफाई उपकरण नहीं है। एक साल से उन्हे सफाई किट उपलब्ध नहीं कराई हैं। साक्षर सफाई कर्मचारियों को अर्जित व आकस्मिक अवकाश पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज करने में परेशानी होती है। कर्मचारियों के अवकाश प्रार्थना पत्र ऑफलाइन लेकर स्वीकृत किए जाएं। ब्लाक महामंत्री श्रीपाल वर्मा, नरपत राम सागर, मिशयार खां, मोनी देवी, डोरी लाल वर्मा, चन्द्र पाल, संजय सैनी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...