सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 14 मई तक बढ़ी, सड़कों पर फेंका कूड़ा
गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। गुरुग्राम में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपना रुख और सख्त करते हुए हड़ताल को 14 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। सोमवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने शहर में उग्र प्रदर्शन किया और कई जगहों पर काम रुकवा दिया। अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए कर्मचारियों ने कूड़े से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों को जेल चौक, नगर निगम के पुराने कार्यालय और पुराने नागरिक अस्पताल की पार्किंग के सामने सड़क पर ही खाली कर दिया। हरियाणा सरकार पर वादाखिलाफी, तानाशाही और हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने एक अनूठा प्रदर्शन किया। सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए कर्मचारियों ने हाथों में थालियां लेकर उन्हें बजाते हुए शहर भर में रोष मार्च निकाला। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.