फरीदाबाद, मई 8 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब पूरे शहर में साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की हड़ताल में शामिल हुए विधायक आफताब अहमदहड़ताल का प्रभाव शहर के मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जगह-जगह नालियां जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थिति यह है कि बाजारों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठने के कारण सड़कों के किनारे गंदगी जमा हो गई है। दुकानदारों का कहना है कि बदबू की वजह से ग्राहक भी कम आ रहे हैं। वहीं कॉलोनियों में नालियों की सफाई बंद होने से गंदा पानी घरों के बाहर जमा हो रहा है।...