रुडकी, मार्च 14 -- नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मचारियों की ओर से समान कार्य-समान वेतन आदि सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से जारी हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में शहर विधायक प्रदीप बत्रा और महापौर अनीता ललित अग्रवाल के साथ ही निगम अधिकारियों की मौजूदगी में कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें रखी। विधायक और मेयर की ओर से मांगों को लेकर दिए गए सकारात्मक आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...