रुडकी, फरवरी 23 -- राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ने लक्सर पहुंचकर नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी नगर पालिका में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए हमें उनके साथ सही व्यवहार करना चाहिए और साथ ही उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने लक्सर नगर पालिका सभागार में सफाई कर्मचारी व अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों की समस्या भी सुनी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कर्मचारियों के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं और इसी के चलते कर्मचारियों को उनकी योजनाओं का सही ला...