शामली, मार्च 11 -- राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थानाभवन विधायक अशरफ अली को सौंपा। रविवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अशरफ अली के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संविदा व आउटसोर्सिंग पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित करने, उनका वेतन बढ़ाने, रविवार का अवकाश देने तथा बीमा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी संविदा और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त वेतन और सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही स्थायी भर्ती भी लंबे समय से नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों पर कार्य का भार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.