रुद्रपुर, जून 5 -- अजय, दिनेशपुर। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के सदस्य नितिन चरन वाल्मीकि ने नगर पंचायत दिनेशपुर कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुहम्मद यामीन, कर्मचारी नेताओं और सफाई कर्मचारियों के साथ विभिन्न जनहित एवं कर्मचारी हित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...