सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
रुद्रपुर, जून 4 -- गूलरभोज। गुरुवार को राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, उत्तराखंड सरकार के सदस्य नितिन चरण वाल्मीकि ने नगर पंचायत गूलरभोज कार्यालय में समीक्षा बैठक कर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। बैठक में नगर पंचायत के कर्मचारी एवं सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कर्मचारियों ने वेतन, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, ईपीएफ और कार्यस्थल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को आयोग सदस्य के समक्ष रखा। समस्याएं सुनने के बाद नितिन चरण वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारी समाज और व्यवस्था की रीढ़ हैं तथा उनके हितों की अनदेखी किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से फोन पर वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस पर अधिशासी अधिकारी ने कर्मचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.