आगरा, जून 10 -- आगरा-शमशाबाद रोड पर बड़ा गांव के पास सफाई कर्मचारियों की लापरवाही से डेढ़ दर्जन हरे पेड़ जल गए। आग की पानी की सप्लाई करने वाली गाड़ी में रखी दो टंकी भी चपेट में आ गयीं। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। बुधवार को ग्राम पंचायत सिकतरा के बड़ा गांव के पास सड़क किनारे विकास खंड शमसाबाद के सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे थे। वहां से इकट्ठे हुए कूड़े में उन्होंने आग लगा दी। भीषण गर्मी और कूड़ा सूखा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसकी चपेट में आकर पास ही खड़े हरे पेड़ भी जलने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास रही पानी की सप्लाई करने वाली गाड़ी में रखी दो टंकियां भी आग की चपेट में आ गयीं। यह देख सफाई कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए। उन्होंने इसकी सूचना ब्लाक खंड कार्यालय में दी। हड़कंप मच गया। संबंधित सचिव एवं एडीओ पंचायत मौके पर पहु...