गोंडा, अगस्त 18 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह सिंचाई डाक बंगले में हुई। संचालन जिला महामंत्री देवमणि शुक्ला ने किया। मंडल अध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली और जीपीएस फोटो के नाम पर शासनादेश के विपरीत कर्मचारियों से फोटो मांगने के विरोध में 20 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष अमीर अहमद को सौंपी गई। प्रत्येक विकासखंड से कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अंबेडकर चौराहा पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग ...