सफाई कर्मचारियों का आंदोलन अवकाश के दिन भी जारी
बागेश्वर, जुलाई 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 25वें दिन भी जारी रहा। जिला शाखा के शाखा अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन कर सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा। सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति तक संघर्ष जारी रखेंगे। यह भी पढ़ें- मांगों पर कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारियों में रोष 25वें दिन के क्रमिक अनशन में शाखा अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.