बागेश्वर, जून 20 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर/कपकोट। सात सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने नगर पालिका बागेश्वर और नगर पंचायत कपकोट कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन कर सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को भी कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने सफाई कर्मियों की ठेका प्रथा समाप्त कर नियमित नियुक्ति देने की मांग प्रमुखता से उठाई। साथ ही वर्ष 2021 में गठित रयाल समिति की सिफारिशों को तत्काल लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली में शिथिलता प्रदान करने, कर्मचारियों को पदोन्नति देने तथा मोहल्ला स्वच्छता समितियों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारिय...