नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। ये कैमरे कानून व्यवस्था को प्रभावी तरह लागू करने में सहयोग करने के साथ बुनियादी ढांचे की निगरानी में सहायक होंगे। इन कैमरों में लोगों की पहचान करने के साथ-साथ सड़कों पर गड्ढे, कूड़े के ढेर और धूल प्रदूषण की निगरानी करने का फीचर होगा। इससे सड़कों के गड्ढे समय पर ठीक किए जा सकेंगे। दिल्ली सरकार ने बजट में इसके लिए 225 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था की है। पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का खाका तैयार करने के लिए अगले माह सलाहकार की नियुक्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वर्तमान में सामान्य सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं...