मुजफ्फरपुर, अगस्त 16 -- मुजफ्फरपुर। सीबीएसई स्कूल की रेटिंग वहां की सफाई, पानी की शुद्धता और शौचालय की स्थिति पर होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी स्कूलों में स्वच्छ व हरित स्कूल अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सभी स्कूलों का शामिल होना जरूरी है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को इस अभियान के लिए पंजीयन कराने को कहा है। अभियान में बेहतर रेटिंग के लिए स्कूल को साक्ष्य भी बोर्ड के पास जमा करना है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को अभियान की तैयारी करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...