रुडकी, मार्च 13 -- नगर निगम रुड़की में सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार देर शाम को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हड़ताली अस्थायी सफाई कर्मचारियों ने स्थायी कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान का विरोध शुरू कर दिया। अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने ट्रैफिक रोकर नारेबाजी शुरू कर दी इस दौरान कुछ कर्मचारी नगर निगम की सफाई गाड़ी के सामने लेट गए। जिसके चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक बाधित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने सभी को वहां से हटाते हुए ट्रैफिक का संचालन किया। जानकारी के अनुसार नगर निगम के अधिकारियों के साथ स्थायी कर्मचारियों ने शहर में सफाई अभियान चलाया। इसकी सूचना मिलते ही हड़ताल पर चल रहे अस्थायी सफाई कर्मचारी विरोध में उतर आए और नगर निगम कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...