मऊ, दिसम्बर 20 -- घोसी। कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारी मोहम्मद अली पुत्र नूर मोहम्मद शुक्रवार की सुबह को अलाव जलाने के लिए लकड़ी लेकर जा रहा था। इस दौरान सभासद के पुत्र ने जबरदस्ती ठेले से लकड़ी उतारने लगा। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले शनिवार को कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं इस घटना से नाराज नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी शनिवार की सुबह आरोपी के गिरफ्तारी की मांग करते हुए कोतवाली पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...