बगहा, मार्च 26 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर में बुधवार की रात एक बेकाबू कार ने अलग अलग तीन स्थानों पर ठोकर मार दिया। जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को ईलाज के लिए पीएचसी में दाखिल कराया गया। वही धक्का मारने के बाद गाड़ी का चालक व उस पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। घटना रात के लगभग दस बजे की बताई गई हैं। पहली घटना भगत सिंह चौक के समीप हुई। जहां से गुजरने के दौरान एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने वहां सफाई के काम में लगे नप के सफाई कर्मी रुदल राम को धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद कार चालक गाड़ी लेकर वहां से भागने लगा। भागने के दौरान उसने रामनगर नरकटियागंज पथ में किशोरी वाटिका के समीप एक बाइक में धक्का मारा। जिससे बाईक सवार दो लोग जख्मी हो गए। जिनकी पहचान नगर के जुलाहा टोली निवासी इसराक अंसारी 32 व गुड्डू अंसारी 22 के रुप में हुई हैं...