नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नई दिल्ली, का. सं.। गोविंदपुरी इलाके में तैनात एक सफाई कर्मचारी पर चाकू से हमले का मामला सामने आया है। इसके अलावा नाराज सफाई कर्मचारियों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिसकर्मियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद कर्मचारी वहां से रवाना हुए। घायल सफाई कर्मचारी की पहचान राजू के रूप में हुई है। नगर निगम में तैनात राजू की ड्यूटी वार्ड संख्या 91-एस, गोविंदपुरी में है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह रोजाना ट्रैफिक और भीड़ से बचने के लिए तय समय से पहले सुबह करीब पांच बजे ड्यूटी पर पहुंच जाते हैं। तीन फरवरी की सुबह करीब 5:30 बजे वह बाबा फतेह सिंह मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने झाड़ू लगा रहे थे। इस...