मैनपुरी, मई 3 -- बरनाहल, क्षेत्र के ग्राम मान्धाता में सफाईकर्मी न आने से चारो तरफ गंदगी फैली हुई है। ग्राम प्रधान अनिल यादव की हठधर्मिता के चलते नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा सफाईकर्मी की नियुक्ति के बाद भी वह कई महीनों से नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम से की है। ग्रामीण सत्यम चौहान ने बताया कि सफाईकर्मी न आने और पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते पूरे गांव में गंदगी पसरी हुई है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी गलियों में हमेशा फैला रहता है। यह भी पढ़ें- मैकपुर में गंदगी से त्रस्त होकर खुद नालियों करते सफाई कीचड़ होने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अनिल यादव गांव में सफाई ...