शाहजहांपुर, मई 15 -- निगोही। नगर पंचायत निगोही में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। सफाईकर्मियों के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को गोली मारने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत कर्मचारियों में नाराजगी और भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एसडीएम तिलहर नगर पंचायत में जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सफाईकर्मियों और नगर पंचायत के बाबू दानिश खां के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। विवाद के बाद शुक्रवार को वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि सार्वजनिक मंच से कर्मचारियों को धमकी देना गंभीर मामला है। उन्होंने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। वहीं बाबू दानिश खां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई...