चंदौली, फरवरी 5 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत चिलबिली गांव में नियमित सफाई नहीं होने से शौचालय के पास कचरा डंप है। जिससे उठती दुर्गंध से लोगों का आना जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि तैनात सफाई कर्मी गांव में नहीं आता, जिससे गांव की गलियों एवं अन्य जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का कहना है की गांव में तैनात सफाई कर्मी कभी भी गांव में समय पर सफाई नहीं करता। कई बार शिकायत और दबाव बनाने पर किसी बाहरी व्यक्ति को बुलाकर थोड़ी बहुत काम करके हाजिरी लगा लेता है। कई दिनों से उसके गांव नहीं आने से कई जगहों पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। ग्रामीणों द्वारा कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई पर आज तक सफाई कर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी का कहना है कि गां...