गंगापार, फरवरी 24 -- खीरी हिन्दुस्तान संवाद। न्याय पंचायत खीरी में कुल 11 ग्राम पंचायतों के अधिकांश में सफाईकर्मियों के होने से गांवों में गंदगी फैली हुई है। सार्वजनिक स्थानों के साथ नालियों की सफाई न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान खीरी मोहम्मद युसूफ एवं ग्राम प्रधान खपटिहा लवकुश कोटार्य सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ब्लॉक जाकर बीडीओ मनोज कुमार सिंह और एडीओ पंचायत विवेक कुमार मिश्र से सफाई कर्मियो के गांव में न आने की मौखिक और लिखित जानकारी दी गई इसके बावजूद आज तक कोई सफाईकर्मी नहीं आया। दोनों ग्राम प्रधानों ने जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गांवों में नियुक्त सफाईकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गंदगी से निजात दिलाए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...