गंगापार, दिसम्बर 25 -- गांव में नियुक्त सफाईकर्मी की बीमारी से मौत हो गई। जिस पर सफाईकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत कोड़ापुर गांव निवासी लाल चंद्र पटेल कस्बे के निकट सराय लिली उर्फ खोजापुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर नियुक्त थे। बीती शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन निकट के अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। एडीओ पंचायत राजेश सिंह व सफाईकर्मियों में जितेंद्र कुमार, विजय पटेल, मिथिलेश कुमार, सती बहादुर, शिवदास, दयाशंकर आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...