हमीरपुर, मार्च 3 -- हमीरपुर। मौदहा कस्बे के हुसैनगंज मोहल्ले में रहने वाले नगर पालिका के सफाई कर्मचारी का शव उसी के घर में संदिग्ध हालात में मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारी तीन दिन से अनुपस्थित था। मोहल्ले में दुर्गंध उठने से पड़ोसियों को शंका हुई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने भी छानबीन की है। हुसैनगंज मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय अनिल को अपनी मां बिन्दाजली की मौत के बाद नगर पालिका में सफाई कर्मचारी की नौकरी मिली थी। अनिल के मां-बाप दोनों की मौत हो चुकी है। अनिल की शादी अयोध्या निवासी मीना के साथ थी। जिससे उसे एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। पत्नी पति की शराब की लत से परेशान होकर करीब 15 सालों से उसे छोड़कर अपने मायके में रह रही। अनिल की ड्यूटी कस्बे के एमआरएफ...