गाजीपुर, दिसम्बर 20 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी निवासी राजकिशोर राम शव शनिवार को एम्बुलेंस से उनके पैतृक घर पहुंचा। लखनऊ बौद्ध बिहार संग्रहालय में चतुर्थ श्रेणी सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे। सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिजनों में कोहराम मच गया। मातमी सन्नाटा फैल गया। राजकिशोर राम लखनऊ बौद्ध बिहार संग्रहालय में सफाईकर्मी के पद पर तैनात थे। चार 4 दिसंबर को एक पेट्रोल पंप के समीप सड़क पार करते समय एक वाहन की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान शनिवार की अलसुबह निधन हो गया। राजकिशोर के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी पत्नी संजू देवी गृहिणी हैं और घर पर ही परिवार संभालती हैं। वे ही परिवार के एकमात्र कमाऊ...