नोएडा, जुलाई 29 -- नोएडा,रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-150 स्थित एक आवासीय सोसाइटी के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में जहरीली गैस की चपेट में आने से सफाईकर्मी और सुरक्षा गार्ड की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। एनएचआरसी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 27 जुलाई को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। आयोग ने कहा कि यदि मीडिया में प्रकाशित तथ्य सही पाए जाते हैं तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला है। ऐसे मामलों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी और कर्मचारियों की जान जोखिम में डालना बेहद चिंताजनक है।...