नोएडा, मार्च 19 -- नोएडा। प्राधिकरण के खिलाफ कई दिन से प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों की गुरुवार को प्राधिकरण अधिकारियों के साथ लंबी वार्ता चली। अधिकारियों के आश्वासन पर शुक्रवार से सफाई कर्मचारियों के काम पर लौटने की उम्मीद है। सेक्टर-छह में एसीपी प्रवीन कुमार के दफ्तर में सफाईकर्मियों की बैठक हुई। उनके आश्वासन पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का भरोसा दिया। पिछले 10-12 दिन से सफाई कर्मी हड़ताल पर चल रहे थे। इस दौरान कई को जेल भेजा जा चुका। गुरुवार को बैठक में सफाई कर्मियों ने कहा कि प्राधिकरण सफाई के अलावा कोई भी सिविल संबंधी कार्य नहीं कराएगा। इस पर आश्वासन के बाद उनके लौटने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...