प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज प्रमुख संवाददाता सफाईकर्मियों से वसूली के मामले में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ लिपिक हरिकेश पांडेय को दोषी पाया गया है। मामले की शिकायत हंडिया विधायक हाकिम लाल बिंद ने दिशा की पिछली बैठक में की थी। जांच में लिपिक को दोषी पाए जाने के बाद इसकी रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी गई है। जल्दी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।हंडिया विधायक ने दिशा की पिछली बैठक में पंचायती राज विभाग के कनिष्ठ लिपिक हरिकेश पांडेय पर वसूली का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि हरिकेश सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए वसूली करते हैं। आरोप लगने के बाद डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सीडीओ हर्षिका सिंह को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। सीडीओ ने इस मामले पर जिला विकास अधिकारी जीपी कुशवाहा से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। डीडीओ ने मामले पर दर्जनों ...