भागलपुर, मई 4 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को अपने कंधों पर उठाने वाले सफाई कर्मचारियों ने अब अपने हक के लिए मोर्चा खोल दिया है। रविवार को सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मो. मुजफ्फर अहमद की अध्यक्षता में रामसर चौक के समीप इसी विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। ठेका पद्धति के तहत काम कर रहे मजदूरों ने ठेकेदार और प्रशासन के सामने 10 सूत्रीय मांग पत्र रखते हुए स्पष्ट किया है कि यदि उनके कार्य करने की स्थितियों में सुधार नहीं हुआ और उनके शोषण पर लगाम नहीं लगी तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। ​कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बुनियादी सुरक्षा उपकरण जैसे मास्क, दस्ताने, साबुन और तौलिया तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- सफाईकर्मियों ने रखी 10 सूत्री मांग, मानवा...